नेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा, नदी किनारे रहने वालों को किया गया सतर्क

नेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा, नदी किनारे रहने वालों को किया गया सतर्क
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को बाढ़ की आशंका जताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।महाशाखा के अनुसार काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर सहित 35 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों की नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

आज जारी सूचना में कहा गया है कि झापा, मोरंग, सुनसरी, इलाम, पाँचथर, तेह्रथुम, दोलखा, सिन्धुपालचोक, काभ्रेपलाञ्चोक, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, धादिङ, मकवानपुर और चितवन जिलों की छोटी नदियों का जलप्रवाह काफी बढ़ सकता है।इसी तरह कास्की, तनहुँ, स्याङ्जा, पर्वत, बागलुङ, गुल्मी, पाल्पा, अर्घाखाँची, प्युठान, नवलपरासी (पूर्व), नवलपरासी (पश्चिम), रुपन्देही, कपिलवस्तु, दाङ, बाँके, बर्दिया, डोटी, डडेलधुरा, कैलाली और कञ्चनपुर जिलों की नदियों में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

महाशाखा ने इन जिलों में अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का मध्यम स्तर का खतरा बताया है तथा नदी किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page