साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर एनसीआरपी पोर्टल और समन्वय पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण

साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर एनसीआरपी पोर्टल और समन्वय पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp

-साइबर से जुड़े मामलों में क्विक एक्शन एवं त्वरित निष्पादन के सिखाये गए गुर

मोतिहारी। जिला पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने तथा साइबर अपराध पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात एवं अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) की उपस्थिति मे एनसीआरपी पोर्टल तथा समन्वय पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जिले के सभी थानों के साइबर नोडल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें साइबर अपराध की जांच से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान समय में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को रेखांकित किया और वर्तमान समय में गुणात्मकपूर्ण अनुसंधान में साइबर की अहम भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल पदाधिकारियों को  पोर्टल और समन्वय पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई, ताकि आम जनता द्वारा दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों पर त्वरित और सटीक कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही साइबर अपराध के मामलों को सुलझाने, अपराधियों को ट्रैक करने और जांच की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस पहल के माध्यम से मोतिहारी पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page