चिरान मशीन परिसर में छुपाए चार वाहनों से 227 लीटर विदेशी शराब बरामद

चिरान मशीन परिसर में छुपाए चार वाहनों से 227 लीटर विदेशी शराब बरामद
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी़। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़ौलिया धरमुहां के उपेन्द्र राय के चिरान मशीन परिसर में छापेमारी कर चार अलग-अलग वाहनों से कुल 227.16 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ चारों वाहनों को जब्त कर लिया है, तथा मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडेय ने बताया कि उजले रंग की बोलेरो पिकअप से 180.36 लीटर, उजले रंग की टाटा इंडिका कार से 17.28 लीटर, ग्रे रंग की हुंडई आई-20 कार से 25.92 लीटर तथा काले-उजले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल की डिक्की से 3.60 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 227.16 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

छापेमारी का नेतृत्व सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय ने किया। अभियान में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार भारद्वाज, राजवीर, चौकीदार अभिषेक कुमार, नितेश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब एवं जब्त वाहनों के संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page