बिहार में नवादा जिले के आयुष भलोटिया ने नीट-यूजी 2026 में देशभर में 04 रैंक हासिल किया

बिहार में नवादा जिले के आयुष भलोटिया ने नीट-यूजी 2026 में देशभर में 04 रैंक हासिल किया
Facebook WhatsApp

पटना।मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषित कर दिया है। इस बार बिहार के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। नवादा जिले के वारिसलीगंज के रहने वाले आयुष भलोटिया को ऑल इंडिया रैंक 04 मिला है, जबकि रिया रंजन को 6 रैंक हासिल हुई है।राज्य के चार छात्रों ने देश के टॉप-138 अभ्यर्थियों में जगह बनाई है, जिनमें राज्य के आयुष भालोटिया ने ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है।

710 अंकों के साथ सफलता पाने वाले आयुष बातचीत में कहा कि वे रोजाना 5 से 7 घंटे खुद पढ़ाई की और 6 घंटे की नियमित क्लास पर पूरा ध्यान दिया।

बिहार की रिया रंजन ने ऑल इंडिया रैंक-6, रविकांत दीघवार ने रैंक-55 और आदित्य कुमार ने रैंक-73 प्राप्त किया है। इन चारों छात्रों ने 690 से अधिक अंक हासिल कर टॉप-138 की सूची में अपनी जगह बनाई। इस बार अधिकतम 715 अंक हासिल कर पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है।राष्ट्रीय स्तर पर 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 अभ्यर्थियों में छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार टॉप-138 में करीब 58 प्रतिशत छात्राएं और 42 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। यानी इस बार मेरिट सूची में बेटियों ने बढ़त बनाई है।

इस बार कट ऑफ में बढ़ोतरी हुई है और सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कट ऑफ 144 से बढ़कर 213 रहा है। ओबीसी और एससी-एसटी कैटेगरी के लिए कट ऑफ 113 से बढ़कर 177 गया है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लाल आयुष भलोटिया को नीट-यूजी 2026 में 04 रैंक हासिल करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भलोटिया को राज्यभर में शीर्ष स्थान और देशभर में रैंक-04 हासिल करने पर अनंत शुभकामनाएं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page