बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता, 67 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना

बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता, 67 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना
Facebook WhatsApp

सिकरहना। घोड़ासहन बिजली विभाग द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। कनीय विद्युत अभियंता सागर कुमार झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चौधरी मार्केट घोड़ासहन निवासी हरिओम कुमार के परिसर की जांच की गई। जांच में पाया गया कि उपभोक्ता मीटर के पोल से सीधे बिजली  तार जोड़कर मीटर को बाईपास करते हुए अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहा है।

विभाग के अनुसार इस कृत्य से लगभग 19,994 रुपये की राजस्व क्षति हुई है। उपभोक्ता पर क्षति राशि एवं बकाया मिलाकर कुल 67,185 रुपये देय निर्धारित किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page