बरियरिया में आयोजित हुआ ऋण वितरण सह सम्मान समारोह
• उत्कृष्ट रीपेमेंट करने वाली जीविका दीदियां हुईं सम्मानित
संग्रामपुर। प्रखंड के बरियारिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा 62 स्वयं सहायता समूहों के बीच फोर्थ लिंकेज का कुल 2 करोड़ 40 लाख की ऋण राशि का सफलतापूर्वक वितरण किया गया।
किसान माह के अवसर पर काका ऐग लेयरिगं फॉर्म ढेकहा भवानीपुर को 950000 का ऋण चेक के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक तविशेष सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। इसमें ऋण रीपेमेंट (भुगतान) का सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जीविका मित्र दीपावली, अनिता को बैंक प्रबंधन द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बैंक अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और समय पर ऋण अदायगी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर शशांक नैथानी एमएफ मैनेजर राजू जी जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार, नोडल आलोक, शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर कुमार, सीसी राजेश कुमार, धनंजय कुमार सहित और मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैं।
उक्त कार्यक्रम में बैंक के सभी कर्मचारी, जीविका की मुख्यधारा की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को गति देना है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

