गंडक नहर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक की मौत 

गंडक नहर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक की मौत 
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। गंडक नहर में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूब गए,  जिसमें से दो बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया जबकि एक बच्चे  की मौत हो गई। मृतक बच्चा पश्चिम मधुबनी पंचायत के मुरली तीनघरवा गांव के मुकेश महतो का सात वर्षीय पुत्र तिवारी कुमार बताया गया है।

ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि मृतक तिवारी की मां मुरली निजामत सरेह के तरफ धान की रोपनी करने गई थी। गांव के तीन बच्चों के साथ मां को खोजते हुए मुरली निजामत सरेह पहुंचा, जहां तिवारी कुमार,रानी कुमारी व गौरी कुमारी तीनो  गण्डक नहर में नहाने लगे। जिसमें तिवारी नहाने  के दौरान तीनों गहरे पानी मे डूब गये। अन्य दो बच्चो को ग्रामीणों ने बचा लिया। लेकिन एक बच्चे को नहीं बचाया जा सका। उसको पानी से निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के मां प्रेमी व अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हैं। मृतक तीन भाई बहनों में बड़ा था। उसके पिता बाहर मजदूरी करने गये है। ग्रामीणों की सूचना थानाध्यक्ष अनूप कुमार, दरोगा रोहन कुमार व दरोगा अजित कुमार पंडित पुलिस टीम के साथ पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि पुण्यदेव सहनी, भाजपा नेता वकील चौधरी, बिट्टू गिरी उर्फ बाबा ने परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया।वही मृतक के परिजन को आपदा के तहत राशि मुहैया कराने की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page