बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल
Facebook WhatsApp

पटना। पटना के बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपित रवीश उर्फ बसिया गुरुवार सुबह बुद्ध कालोनी थाना क्षेत्र में पुलिस से हुए मुठभेड़ में घायल हो गया। पटना पुलिस के अनुसार आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवीश के दाहिने पैर में गोली लगी है।उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध मे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि 07 जुलाई 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। बाद में उक्त व्यक्ति का शव अथमलगोला थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी।इसी क्रम में सूचना मिली कि कांड का मुख्य अभियुक्त रवीश नाव के माध्यम से नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न घाटों पर घेराबंदी की। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी, जिसकी एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। घटनास्थल से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में घटना का कारण वर्चस्व की लड़ाई सामने आया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page