ईरान-अमेरिका संघर्ष में अबतक 13 भारतीयों की मौत

ईरान-अमेरिका संघर्ष में अबतक 13 भारतीयों की मौत
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच में जारी संघर्ष के चलते अब तक 13 भारतीयों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन भारतीय लापता है।जबकि कल ही ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत हो गई।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एक बार फिर भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर भारत की तरफ से बारीकी से नज़र रखी जा रही है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार प्रवाह की निरंतर मांग करते हैं। यह विश्वभर के लोगों की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता जाहिर की थी। दोनों जहाजों पर सवार 46 सदस्यीय चालक दल में से 30 भारतीय नाविक थे। एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में से एक की दुखद मृत्यु हो गई और एक घायल है। एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीय नागरिकों में से 9 घायल हैं और उसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page