दिल्ली में भूख हड़ताल के 5वें दिन सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी

दिल्ली में भूख हड़ताल के 5वें दिन सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की सेहत लगातार गिरती जा रही है। गुरुवार को उनका सुगर लेवल गिरकर 60 तक पहुंच गया और ब्लड प्रेशर भी सामान्य से काफी नीचे आ चुका है, जिससे समर्थकों में भारी चिंता है।सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट में कहा, ”सोनम वांगचुक का शुगर लेवल गिरकर 60 तक पहुंच गया है जबकि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से काफी नीचे आ चुका है। उनकी स्थिति गंभीर है।”

समर्थकों ने सोशल मीडिया पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वांगचुक के स्वास्थ्य को कुछ भी नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस बीच, आज वांगचुक की पत्नी भी उनका हौसला बढ़ाने जंतर-मंतर पहुंचीं। इस पर एकजुटता जाहिर करते हुए समर्थकों ने कहा कि जब अपनों का साथ हो, तो कोई भी लड़ाई मुश्किल नहीं होती।प्रदर्शन स्थल पर आए दो युवाओं ने लोगों के पढ़ने के लिए एक ओपन लाइब्रेरी लगाने की कोशिश की थी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने इन युवाओं के साथ न बदसलूकी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसीपी अजय शर्मा और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों द्वारा लगाई जा रही लाइब्रेरी को हटा दिया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज तथा भगत सिंह के जीवन पर आधारित किताबों सहित कई अन्य पुस्तकों को कथित तौर पर जमीन पर फेंक दिया गया।

इस घटना के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि एसीपी अजय शर्मा और दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए।उल्लेखनीय है कि पिछले 13 दिनों से जंतर-मंतर पर सीजेपी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वांगचुक पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page