बदायूं में हाईवे पर ट्रैक्टराें ने ई रिक्शा सवाराें काे राैंदा, छह महिलाओं की मौत व तीन घायल

बदायूं में हाईवे पर ट्रैक्टराें ने ई रिक्शा सवाराें काे राैंदा, छह महिलाओं की मौत व तीन घायल
Facebook WhatsApp

-निर्माणाधीन हाइवे पर रेस लगाने के दौरान हुआ हादसा, दोनों चालक फरार

-बेटे की शादी के अवसर पर ई-रिक्शे पर बैठक परिवार भात मांगने जा रहा था

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर काे हाइवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टराें ने एक ई-रिक्शा काे अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में ई रिक्शा सवार छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। ट्रैक्टर चालकाें काे पकड़ लिया गया है।

जिलाधिकारी राय ने बताया कि पुलिस की जांच में यह पता चला है कि कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां छह महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वाली महिलाओं की पहचान कछला की मुरावन मोहल्ला निवासी राजकुमारी (55), गंगाश्री व रेवती (80), प्रेम देवी (45) नारायणी देवी (32) और आरती के रूप में हुई है। हादसे में रिक्शा चालक सनी (32), डाल सिंह (58) समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होनी है। परिवार की महिलाएं शादी की रस्म के लिए ‘भात’ मांगने पड़ोसी गठोना गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि निर्माणाधीन हाइवे पर एक ही लेन पर रेस लगाने के दौरान सामने से ई-रिक्शा आ गया और ट्रैक्टरों ने एक दूसरे को ओवरटेक किया तो पहले एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी तो दूसरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक फरार हाे गये थे, हालांकि अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामल की जांच कर रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page