डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
मोतिहारी। जिलाधिकारी, ने आरोग्य भवन (पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार) सदर अस्पताल कैम्पस, में एनक्यूएएस कार्यक्रम अन्तर्गत राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को निदेशित किया कि वे अपने स्वास्थ्य संस्थान की गुणवता सुनिश्चित करेंगे। प्रशस्ति प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अमर चौधरी, महेन्द्र सिंह, राकेश मोहनपुरिया, नंदनी कुमारी, सुरज कुमार पांडेय, संदीप कुमार, जाहिद इमाम, विजय कुमार शर्मा,
डाॅ. रोहित कुमार, मनीष कुमार पासवान स्वर्ण प्रभात कुमार, दीपा कुमारी, डाॅ. वेद प्रकाश के अतिरिक्त जिला योजना समन्वयक, भारत भूषण, जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य के अरूनेन्द्र कुमार का नाम शामिल है। समारोह में डाॅ. दिलीप कुमार, सिविल सर्जन, डाॅ. एसएन सत्यार्थी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डाॅ. शरद चन्द्र शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अभिजीत भूषण, जिला लेखा प्रबंधक, आदित्य राज, जिला प्रतिनिधि सी. 3 सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी सहित सदर अस्पताल के चिकित्सक मौजूद थे।

