करंट से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

करंट से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। स्थानीय क्षेत्र के पकड़िया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-17 स्थित कुबरा टोला में शनिवार सुबह एक 11 वर्षीय बच्ची की करंट से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान मुस्तकीम मियां की 11 वर्षीय पुत्री सलोनी खातून के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार सुबह सलोनी अपने घर के आसपास साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान बिजली का एक टूटा तार जमीन पर गिरा हुआ था। बच्ची की नजर तार पर नहीं पड़ी और वह अनजाने में उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर स्थिति में हैं। उनका आरोप है कि टूटे तार की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। इधर सूचना मिलने पर हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची।थानाध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page