विकसित भारत बनाने में बिहार की होगी अहम भूमिका:सम्राट चौधरी

विकसित भारत बनाने में बिहार की होगी अहम भूमिका:सम्राट चौधरी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली/पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और प्रशासक, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि में प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद् की इस महत्त्वपूर्ण बैठक में बिहार राज्य की तरफ से मुझे विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बिहार आज राष्ट्र की विकास यात्रा का सहभागी मात्र न रहकर विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास हेतु एक सक्रिय परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभर रहा है।

इस दिशा में बिहार सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर रहा हूं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 11,529 स्वीकृत सक्षम आंगनवाड़यों में से 10,579 केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि 8,400 आंगनवाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती विद्यालयों के साथ स्थापित किया गया है तथा 34,682 केंद्रों को 500 मीटर की परिधि में प्राथमिक विद्यालयों से संबद्ध किया गया है। 3-6 वर्ष आयु वर्ग के 40.28 लाख नामांकित बच्चों में से लगभग 70 फीसदी को आपार आईडी निर्गत किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि बिहार के 76,202 सरकारी विद्यालयों में 91 फीसदी में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है तथा बिहार के विद्यालयों में 9,000 से अधिक स्मार्ट कक्षाएँ क्रियाशील हैं। बालिका विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय कवरेज सुनिश्चित की गई है। 15-19 वर्ष आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को बिहार राज्य के अपने ओपन स्कूल बोर्ड में नामांकित कर पढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम-विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 1.18 लाख कारीगरों को प्रशिक्षित किया गया है। पटना में 640 करोड़ रुपये की लागत से आर्यभट्ट अन्तर्राष्ट्रीय कौशल हब की स्थापना की जा रही है। पीएम-सेतु के माध्यम से 75 आईटीआई के सुदृढ़ीकरण के लिए 3,615 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इंटिग्रेटेड स्कीम इन स्कीलिंग आर्किटेक्चर, पायलट परियोजना के लिए 750 करोड़ रुपये, जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता तथा नेशनल स्कील ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट, भागलपुर की स्थापना हेतु भी सहयोग प्रदान करने की कृपा की जाए।उन्होंने केंद्र से अनुरोध है कि उद्यानिकी अनुसंधान एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सब्ट्रोपिकल हॉर्टिकल्चर की स्थापना की जाए। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड कार्यालय की स्थापना हेतु स्वीकृति एवं सहयोग प्रदान किया जाए।

इसके अतिरिक्त, 100 एकड़ भूमि हस्तांतरित किए जाने के उपरांत नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फुड टेक्नोलॉजी इन्टरप्रन्योरशिप एवं मैनेजमेंट की शीघ्र स्थापना एवं आवश्यक सहयोग करें। सम्राट ने कहा कि बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। पीरपैंती, भागलपुर में 2,400 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना का निर्माण प्रगति पर है। लखीसराय के कजरा में देश का सबसे बड़ा बैटरी-आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा आवंटित लक्ष्य से आगे बढ़कर लगभग 10 लाख रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page