उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की समीक्षा 

उप विकास आयुक्त ने  योजनाओं की समीक्षा 
Facebook WhatsApp

-कार्यक्रम पदाधिकारी को लगाई फटकार,लक्ष्य के अनुरूप कार्य का निर्देश

मोतिहारी। उप विकास आयुक्त , डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता 06 जून को डॉ. राधा कृष्णन सभागार, में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ मनरेगा के विभिन्न अवयवों एवं मनरेगा अभिसरण डब्ल्यू आर डीयोजना का क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत  मानव दिवस सृजन एरिया ऑफिसर एप से मनरेगा योजना का निरीक्षण मनरेगा अभिसरण योजना का क्रियान्वयन जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा के विभिन्न अवयवों का वित्तीय वर्ष 2026-27 दिए गए लक्ष्य में कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डॉ कुंदन निदेशक एनईपी, सभी कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता के साथ ही कार्यपालक अभियंता ,सहायक अभियंता मनरेगा और जिला मिशन प्रबंधक, जल जीवन हरियाली अभियान उपस्थित थे।

कनीय अभियंता के साथ ही कार्यपालक अभियंता ,सहायक अभियंता मनरेगा और जिला मिशन प्रबंधक, जल जीवन हरियाली अभियान उपस्थित थे।मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को निर्देश दिया।कि लेबर इंगेजमेंट  प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें। समीक्षा में पाया गया कि अभी भी 175 पंचायत में मानव दिवस सृजन 200 से कम है। मनरेगा के सभी पैरामीटर पर कार्य करने का निर्देश सभी पीओ को दिया गया। जिला को जून 2026 तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें अब तक सिर्फ लगभग 32 प्रतिशत ही मानव दिवस सृजित किया गया है, जो लक्ष्य से काफी पीछे है।

इसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब भी प्रगति संतोषजनक नहीं है, स्टेट के औसत से काफी कम है। साथ ही सार्वजनिक और निजी वृक्षारोपण की  कुल 14470 योजनाएं ऑन गोइंग है। इसमें 51 प्रतिशत योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजन  किया गया है। सभी पीओ को जून माह में वृक्षारोपण की सभी योजनाओं पर शत प्रतिशत लेबर डिमांड करने का निर्देश दिया गया।जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा के विभिन्न अवयवों की समीक्षा में पाया गया की इसमें प्रगति हुई है।

जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जो लक्ष्य दिया गया है उसके सभी अवयव की समीक्षा में पाया गया कि प्रगति हुई है परन्तु   पईन का जीर्णोद्धार, सोखता का निर्माण,निजी खेत -पोखरा का निर्माण और छत वर्षा का लक्ष्य में प्रगति कम है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी पीओ को दिया गया। मनरेगा के कई पैरामीटर पर कई प्रखंड लगातार समीक्षा के बाद भी पीछे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए 13 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनेगा से आज स्पष्टीकरण किया गया है।

जिन प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को स्पष्टीकरण किया गया है वह प्रखंड कल्याणपुर, पहाड़पुर,अरेराज, संग्रामपुर,कोटवा, मोतिहारी, केसरिया, तुरकौलिया, छौड़ादानों, पकड़ीदयाल, आदापुर, मेहसी और मधुबन है। प्रखंड तेतरिया के सेमराहा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मो0 रिजवान अंसारी के स्पष्टीकरण करने के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए चयन मुक्त करने निर्देश दिया गया है। जल संसाधन विभाग की कुल 614 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई जिसमें आज तक सिर्फ 465 का ही एंट्री पोर्टल पर किया गया और 49 योजनाओं पर कार्यारंभ किया गया है। 

 

        

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page