फर्जी पुलिस बन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। फर्जी पुलिस बन कर ठगी और लूट की साजिश रचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पर जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के भटहां गांव में की गई छापेमारी के दौरान गिरोह के सरगना नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।उसके घर से दो स्टार लगी पुलिस की वर्दी,टोपी,चाकू और टॉर्च बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है।

मामले में तीन नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह के सदस्यों द्वारा फर्जी पुलिसकर्मी बन कर लोगों को ठगने और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचे जाने की जानकारी मिली है। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम पूर्व में पटना में हुई 35 लाख रुपये की ठगी के मामले में भी सामने आया है।

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page