सदर अस्पताल रोड के एक नर्सिंग होम में छापा, सील

सदर अस्पताल रोड के एक नर्सिंग होम में छापा, सील
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।अनियमितताओं के आरोप के बाद मेडिकल टीम द्वारा जांचोपरांत सदर अस्पताल  रोड में एक निजी अस्पताल को सील किया गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त अस्पताल के विरुद्ध अनियमितता बरतने का आरोप लगा था, जिसकी लिखित शिकायत सिविल सर्जन से किया गया है।

मामले को लेकर सिविल सर्जन के निर्देश पर सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।  उक्त टीम ने गुरुवार को एमएस हॉस्पिटल में छापेमारी की, जिसमें आरोप काफी हद तक सत्य पाये जाने के बाद उसे तत्काल सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के इस कारवाई के बाद निजी नर्सिंग होम, जांच घर, अल्ट्रासाउंड वालो में हड़कंप मच गया है। वही बताया जा रहा है कि कई निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड अभी स्वास्थ्य विभाग के रडार पर है, जिनके विरुद्ध संभव है कि शीघ्र कारवाई की जाएगी।यहां जानने योग्य होगा कि सदर अस्पताल चौक सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में आज भी अवैध नर्सिंग होम का संचालन धड़ल्ले से जारी है।

बिना डिग्री वाले डॉक्टर गलत इंस्टीट्यूट से डिग्री खरीद कर मरीजों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। भोले भाले मरीजों को ऐसे डॉक्टरों के चंगुल में फंसना पड़ रहा है, मरीज के परिजन हजारों लाखों रुपए खर्च करके मरीज की जान नहीं बचा पा रहे हैं। शहर के बुद्धिजीवियों ने सरकार सहित जिला प्रशासन से अवैध नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड जांच घर की जांच कर कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page