पश्चिम बंगाल के आभूषण दुकान में करोड़ो की चोरी कांड का अभियुक्त झरोखर से गिरफ्तार
मोतिहारी। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत एक आभूषण दुकान में शटर काटकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने झरोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में झरोखर थाना क्षेत्र के रोमन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिसके निशानदही पर डायमंड एवं सोने की 6 अंगूठी , सोने की कान की 11 वाली , एक चैन एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बताया गया है कि वर्धमान जिला अंतर्गत जिले जीवा ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में करोड़ो रूपये की चोरी की घटना हुई थी। जिसको लेकर 20 मई 2026 को कमलापुर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसंधान एवं मोतिहारी पुलिस के सहयोग से उक्त अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी टीम में झरोखर थाना अध्यक्ष मो0 असलम, पीटीसी आनंद किशोर सहित डी आई यू की टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।उक्त चोर को पश्चिम बंगाल पुलिस मेडिकल कराने के बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अपने साथ ले गई।

