नल जल योजना के तहत सभी जगहों पर जल की आपूर्ति करें सुनिश्चित : उप विकास आयुक्त

नल जल योजना के तहत सभी जगहों पर जल की आपूर्ति करें सुनिश्चित : उप विकास आयुक्त
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियमावली 2026 , स्वच्छ बिहार अभियान एवं आवास योजना की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ. कुंदन कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखण्ड समन्वयकों को निर्देशित किया कि स्वच्छता के निर्धारित सभी मापदंडों की गहन समीक्षा करें और जमीनी स्तर पर उनमें अपेक्षित प्रगति लाएं। प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें एवं उससे संबंधित मासिक प्रतिवेदन प्रत्येक माह के दूसरी तारीख को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी मोतिहारी एवं रक्सौल डिवीजन को निर्देश दिया है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना से संबंधित स्थिति की समीक्षा करें एवं सभी जगह जल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर चिन्हित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होने कहा कि 01 अप्रैल, 2026 से लागू नए नियमों के तहत अब कचरा प्रबंधन केवल सफाई नहीं, बल्कि पंचायत की कानूनी जिम्मेदारी है। मुखिया को अपने गांव को ‘जीरो वेस्ट’ (कचरा मुक्त) बनाने के लिए नेतृत्व करना होगा। एस डब्लू एस रूल्स 2026 के क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना निर्माण एवं जागरूकता को लेकर 5 जून 2026 को सभी पंचायत में विशेष ग्राम सभा के आयोजन के लिए निर्देशित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page