नेपाल के ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी ने बीरगंज में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

नेपाल के ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी ने बीरगंज में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Facebook WhatsApp

रक्सौल/बीरगंज।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित शहर निर्माण के उद्देश्य से ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी आदर्शनगर द्वारा बीरगंज में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय पर्सा परिसर तथा जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के खेल मैदान क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी आदर्शनगर के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय के प्रमुख एसएसपी शान्तिराज कोइराला तथा जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के डीएसपी राजु कार्की विशेष अतिथि के रूप में सहभागी हुए।

इसके अलावा ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख युवराज कटुवाल, इनोभेटिभ सोसाइटी के अध्यक्ष कमल चौगाईं, लायंस क्लब ऑफ सेस्मी एकेडमी की अध्यक्षा सह ग्रीन सिटी की सदस्य लायन पिया सिंह, लायंस क्लब ऑफ सेस्मी एकेडमी की कोषाध्यक्ष लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह सहित विभिन्न संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामुदायिक प्रहरी के पदाधिकारी, आजीवन सदस्य तथा नेपाल प्रहरी के जवानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने हरित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण निर्माण को सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरियाली संरक्षण हेतु वृक्षारोपण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि समुदाय और पुलिस के बीच का सहयोग ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैविक विविधता के संवर्द्धन तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page