कुख्यात विकास सिंह पर दस हजार का इनाम घोषित, मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप
मोतिहारी। भू- माफिया और अपराधियों के नए ट्रेंड से जहां पुलिस हैरत में है। वहीं लोगों में भी दहशत का माहौल बन रहा है। नए ट्रेंड में अब हत्या की जगह माफिया परिवार वालो के समक्ष ही बेरहमी से पिटाई कर दहशत फैलाने का नया तरीका अख्तियार किए है। बताया गया है कि भू-माफिया बेखौफ तरीके से लोगों के घर में घुसकर परिवार के सामने ही बेरहमी से पिटाई कर दहशत फैला रहे।
इस कड़ी में एक अपराधी संग्रामपुर भवानीपुर निवासी विकास सिंह के विरोध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने 10 हजार इनाम की घोषणा की है। उन्होंने अपना सरकारी मोबाइल नंबर जारी करते हुए उस पर सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखते हुए उसे 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है। बताया गया है कि तात्कालिक घटना में विकास सिंह के विरुद्ध नगर व छतौनी थाने में दो मामले दर्ज हैं, जिसमें मारपीट कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है।
इसके अलावा वर्ष 2014 में श्री कृष्णा नगर में हुए मंटू शर्मा सहित डबल मर्डर केस में विकास सिंह का नाम आया था। वही बेतिया नगर थाना , माझागढ़ गोपालगंज थाना, मोतिहारी नगर, रक्सौल आदि थानों में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले विकास के विरुद्ध दर्ज है।

