गांजा सहित बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार

गांजा सहित बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के दरपा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र में थानाध्यक्ष अनिश कुमार के नेतृत्व में जवानो द्धारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान एक टीवीएस एक्स एल मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगो को रोका गया।

संदेह के आधार पर उनकी तलाशी के दौरान उनके पाॅकेट से एक किलो सात सौ साठ ग्राम गांजा बरामद किया गया।

उक्त गांजा मोटरसाइकिल सवार नेपाल से लेकर आ रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कलां निवासी स्व समसुल अंसारी के पुत्र नाजिर अंसारी व फतुआ छौडादानो निवासी गोरख राउत के पुत्र हीरा राउत के रूप में किया गया।

गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page