पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Facebook WhatsApp

भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपानगर स्थित पूरनमल बाजोरिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भागलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चंपानगर स्थित पूरनमल बाजोरिया सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सरकार की विकास योजनाओं और आगामी चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page