एमजीसीयू में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया हुआ प्रारम्भ

एमजीसीयू में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया हुआ प्रारम्भ
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) 2026 में सम्मिलित एवं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों का चयन करने वाले अभ्यर्थी 28 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन, शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इनमें एम.एससी. भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, एम.कॉम., एम.ए. संस्कृत, गांधी एवं शांति अध्ययन, शिक्षा, एमबीए, एमबीए (फूड एंड एग्रीबिजनेस) तथा दो वर्षीय एकीकृत मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गई है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पात्र अभ्यर्थियों को विभाग स्तर पर मेरिट सूची के आधार पर ऑफलाइन काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को समय-समय पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी पात्रता, विषयवार योग्यता, शुल्क संरचना एवं अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। आवेदन हेतु महत्वपूर्ण लिंक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mgcub.ac.in समर्थ पोर्टल आवेदन लिंक https://mgcubcuet.samarth.edu.in/pg/ “सीयूईटी-पीजी 2026 में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं विद्यार्थी-अनुकूल बनाने का प्रयास किया है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा पात्रता एवं अन्य दिशा-निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page