पांच साल की उम्र में देवित शाह का कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पांच साल की उम्र में देवित शाह का कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
Facebook WhatsApp

वलसाड़। गुजरात के वापी के छरवाड़ा रोड क्षेत्र में पांच वर्षीय देवित शाह ने मात्र 2 मिनट 30 सेकंड में 44.8 मीटर तैराकी कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।

देवित शाह के पिता भावुक शाह ने बताया कि बचपन से ही तैराकी में रुचि रखने वाले देवित ने नियमित अभ्यास और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। बेटा की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में लोग देवित की सराहना कर रहे हैं।

आज के समय में जहां बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में अधिक समय बिताते हैं, वहीं देवित ने खेल और तैराकी के क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाकर अन्य बच्चों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page