वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे गयाजी,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे गयाजी,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
Facebook WhatsApp

गयाजी। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार को गयाजी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति तो लाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र खादा पहनाकर स्वागत किया।इसके बाद राष्ट्रपति मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां मुख्य पुजारी भिक्षु चलिंदा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के उपरांत राष्ट्रपति तो लाम ने पवित्र बोधि वृक्ष की छांव तले कुछ समय ध्यान साधना कर विश्व शांति और सद्भाव का संदेश दिया।तो लाम के दौरे के चलते गयाजी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति के इस दौरे को भारत-वियतनाम संबंधों को मजबूती देने और बौद्ध सांस्कृतिक जुड़ाव को और प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कल पहुंचेंगे दिल्ली

कल (6 मई) को सुबह 9 बजे उनका औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक होगी। इसके बाद समझौतों (MOU) पर साइन किए जाएंगे। इसके अलावा भी दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम होंगे।

वियतनाम के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित है।जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 5 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गेट संख्या-05 (हवाई अड्डा) से टेकुना फार्म, दोमुहान, नोड-01 होते हुए महाबोधि मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रत‍िबंध‍ित हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page