दिल्ली के विवेक विहार के रिहायशी चारमंजिला इमारत में लगी आग,एक ही परिवार के 5 लोगो समेत 9 की जलकर हुई मौत

दिल्ली के विवेक विहार के रिहायशी चारमंजिला इमारत में लगी आग,एक ही परिवार के 5 लोगो समेत 9 की जलकर हुई मौत
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विवेक विहार फेज-1 स्थित एक रिहायशी चारमंजिला इमारत में रविवार तड़के लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यो समेत नौ लोग जिंदा जले हैं।

पुलिस के अनुसार, दूसरी मंजिल पर पीछे वाले फ्लैट से एक परिवार के पांच लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटे निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और डेढ़ वर्षीय पोता मास्टर आकाश जैन के रूप में हुई है। पहली मंजिल से शिखा जैन (45) का शव बरामद किया गया। तीसरी मंजिल से एक अन्य परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले, जिनकी पहचान नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैली जैन (48) और बेटे सम्यक जैन (25) के रूप में हुई है। हादसे में झुलसे नवीन जैन (48)को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाना को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल विभाग के अलावा अन्य टीमें तत्काल घटनास्थल (विवेक विहार फेज-1 स्थित मकान नंबर बी-13) पर पहुंचे।दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर ऊंची लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मियों और पुलिस ने संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए आग में फंसे करीब 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। जिसने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के प्रवक्ता एके मलिक के अनुसार, इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है।आग इमारत के छह फ्लैटों में रखे घरेलू सामान से फैली। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान विभिन्न मंजिलों से नौ झुलसे शव बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से लगी हो सकती है। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस भवन की फायर सेफ्टी व्यवस्था, निकास मार्ग और निर्माण मानकों की भी जांच कर रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page