पजिअरवा कांड के मुख्य आरोपी शेख साहिल छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार,युवती भी बरामद

पजिअरवा कांड के मुख्य आरोपी शेख साहिल छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार,युवती भी बरामद
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पजिअरवा कांड (संख्या 175/26) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी शेख साहिल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, जिस युवती के मामले को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ था, उसे भी आरोपी के साथ बरामद कर लिया गया है।

यह मामला कथित रूप से ‘लव जिहाद’ से जुड़ा होने के कारण पिछले कई दिनों से जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ था। विश्व हिन्दू परिषद सहित कई संगठनों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी थी।
इससे पहले इसी कांड में नामजद एक अन्य आरोपी साहेब मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी और अंततः छत्तीसगढ़ में उसे पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग लिया गया। संयुक्त अभियान के तहत आरोपी और युवती को बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुगौली पुलिस टीम जल्द ही छत्तीसगढ़ रवाना होगी और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मोतिहारी लाया जाएगा। वहीं युवती को भी सुरक्षित लाकर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page