रोइंग क्लब व गायत्री मंदिर के निकट बनने वाले व्यू प्वाइंट का सांसद व अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

रोइंग क्लब व गायत्री मंदिर के निकट बनने वाले व्यू प्वाइंट का सांसद व अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
Facebook WhatsApp

-रोइंग क्लब के अंदर 10 करोड़ जबकि गायत्री मंदिर के समीप खर्च होंगे 4 करोड़

मोतिहारी। शहर स्थित रोइंग क्लब गायत्री मंदिर के निकट पर्यटन मंत्रालय द्वारा बनाए जाने वाले व्यू प्वाइंट का सांसद राधा मोहन सिंह ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। रोइंग क्लब के अंदर 10 करोड़ की लागत से मुख्य बाउंड्री एवं मुख्य द्वार के निर्माण के साथ ही चिल्ड्रन पार्क, घाट निर्माण, सीटिंग एरिया एवं जन सुविधाओं का निर्माण होगा।

इसी तरह 4 करोड़ की लागत से गायत्री मंदिर के बगल में भी निर्माण कार्य होगा ।यह दोनों ही कार्य पर्यटन दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है इन दोनों कार्यों का शिलान्यास एवं प्रारंभ 28 अप्रैल 2026 को होगा। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पीडब्लूडी कार्यपालक अभियंता कृष्ण कुमार, उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, संजू निषाद, धीरज जायसवाल, चेतन कुमार सहित कई उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page