ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने के लिए विपक्ष ने फिर दिया नोटिस

ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने के लिए विपक्ष ने फिर दिया नोटिस
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। विपक्ष के 73 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति को सिफारिश करने का प्रस्ताव राज्यसभा में लाने के लिए नोटिस दिया है।राज्यसभा के महासचिव को प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है जिसमें ज्ञानेश कुमार पर कदाचार के आरोप लगाए गए हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक्स पर कहा कि 15 मार्च 2026 के बाद की घटनाओं और निर्णयों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के प्रावधानों के साथ-साथ चुनाव आयुक्त तथा न्यायाधीशों से जुड़े कानूनों के तहत लाया गया है।

रमेश ने कहा कि विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नौ विशिष्ट आरोप विस्तृत रूप से दर्ज कराये हैं। इन्हें नकारा नहीं जा सकता। इसके तहत ज्ञानेश कुमार का पद पर बने रहना संविधान की मर्यादा के विरुद्ध है। उनका कार्य निष्पक्ष नहीं रहा और वे सरकार के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यह विपक्ष की ओर से किया गया ऐसा दूसरा प्रयास है। इससे पहले 12 मार्च को 193 सांसदों (राज्यसभा में 63, लोकसभा में 130) ने हस्ताक्षर कर एक नोटिस दिया था। इसे राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page