रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण
Facebook WhatsApp

-दो डाक्टर, हेल्थ मैनेजर सहित सखी सेंटर कर्मी अनुपस्थित मिले

रक्सौल। अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में एई /जेईएस के संबंध में अबतक की तैयारियों के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होने पाया कि एसओपी के अनुसार 6 बेड एई/जेईएस के मरीज हेतु निर्धारित है। उसके अनुसार डॉक्टर को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी में लगाया गया है। पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से जन जागरूकता चलाई जा रही है।

हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर की उपस्थिति पंजी की जांच की गई, जिसमें डॉ. अजय कुमार, डॉ. शशिरंजन की उपस्थिति पंजी में उपस्थिति नहीं लगाई गई थी, नतीजतन अनुपस्थित मार्क करते हुए कारण पृच्छा की कार्रवाई की गई।

अनुमंडलीय हॉस्पिटल में जन्म प्रमाण पत्र के काउंटर का निरीक्षण किया, जहां तिथिवार आवेदनों का संधारण नहीं हो रही थी।निरीक्षण के क्रम में पीएचसी रक्सौल के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ के उपस्थिति पंजी की जांच की, पाया गया कि हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है। उनसे भी कारण पृच्छा होगी।

अनुमंडलीय हॉस्पिटल परिसर में अवस्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया, पाया कि सखी सेंटर बंद है तथा कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं है। एसडीएम ने बताया कि सभी संबंधित कर्मी पर डीपीओ आईसीडीएस के स्तर से कारवाई की जायेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page