टंकी में दम घुटने से भागलपुर में 3 मजदूरों की मौत,मुख्यमंत्री ने जताया सम्राट चौधरी ने जताया शोक,किया मुआवजे का एलान

टंकी में दम घुटने से भागलपुर में 3 मजदूरों की मौत,मुख्यमंत्री ने जताया  सम्राट चौधरी ने जताया शोक,किया मुआवजे का एलान
Facebook WhatsApp

भागलपुर। जिले कदवा थाना क्षेत्र में शौचालय की टंकी में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर टंकी में शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे।इसी दौरान जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त करते इसे बेहद दुखद और हृदय विदारक बताया।अपने शोक संदेश में सीएम ने कहा कि वे इस घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।साथ ही परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों के लिए राहत की घोषणा की है। हर परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। बताया जा रहा है,कि मजदूर टंकी में शटरिंग हटाने का काम कर रहे थे। काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

संभावना है कि टंकी के अंदर जहरीली गैस जमा हो गई थी। जैसे ही मजदूर अंदर गए,वे बेहोश हो गए।समय पर बाहर नहीं निकल पाने के कारण उनकी मौत हो गई। यह घटना सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है।
प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गया है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page