तुरकौलिया मे अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

तुरकौलिया मे अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/तुरकौलिया। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित जवाहर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और सही तरीके से बचाव करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक संतोष कुमार रौशन द्वारा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस अवसर पर जिला सहायक अग्निशमन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह तथा अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी अंबिका कुमारी के नेतृत्व में विभागीय टीम उपस्थित रही।

अधिकारियों ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत सतर्कता बरतना, सुरक्षित स्थान पर जाना और अग्निशमन विभाग को सूचना देना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

इसके साथ ही गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में केवल अग्नि सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बाढ़, भूकंप और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों से निपटने के तरीके भी बताए गए।

छात्रों को घायलों की प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड) देने के सरल और प्रभावी उपायों का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद कर सकें। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों द्वारा आकर्षक और व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए।

प्रदर्शन के माध्यम से आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग और बचाव की तकनीकों को सरल ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन से छात्रों में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ी और उनमें आत्मविश्वास का भी संचार हुआ।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page