सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला बांका निवासी गुजरात से गिरफ्तार

सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला बांका निवासी गुजरात से गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वतरित कारवाई हुए बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौंदा गांव निवासी शेखर यादव को गुजरात से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपित युवक एक साल से घर से बाहर है। माता-पिता सहित अन्य से मारपीट करने व आये दिन कलह करने के कारण युवक को पत्नी भी छोड़ दिया है।
मंगलवार को धमकी की सूचना मिलने के बाद बांका और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान युवक का टावर लोकेशन मुंगेर जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में पाया गया।इसके आधार पर धमकी से संबंधित मामला संग्रामपुर थाना में दर्ज किया गया। बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों जिलों की पुलिस ने समन्वय बनाकर जांच शुरू की इस दौरान पुलिस की टीम खरौंदा गांव स्थित संदिग्ध युवक के घर भी पहुंची। जांच में यह बात सामने आया कि युवक गुजरात में काम करता है और उसका अपने माता-पिता सहित आसपास के लोगों से अक्सर विवाद होता रहता है। एसपी के निर्देश पर संग्रामपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुजरात गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित शेखर यादव की गिरफ्तारी गुजरात के अहमदाबाद से हुई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page