दर्जनों मामले में वांटेड भू- माफिया गिरफ्तार

दर्जनों मामले में वांटेड भू- माफिया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कारवाई लगातार जारी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर अरेराज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंझरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया और भू-माफिया रामएकबाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुखिया रामएकबाल यादव पर जमीन फर्जीवाड़ा और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित दर्जनों मामले दर्ज हैं। मलाही थाना में उसके खिलाफ 16 कांड पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।

वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहा था, लेकिन एसपी के विशेष अभियान के तहत वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अरेराज थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने अनुमंडल कार्यालय के पास घेराबंदी की, जहां अपर थाना अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार के सहयोग से पुलिस ने अनुमंडल परिसर के बगल में छुप कर बैठे मुखिया को गिरफ्तार कर किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page