चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस पर गांधी जी और लोमराज सिंह किए गए याद

चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस पर गांधी जी और लोमराज सिंह किए गए याद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चम्पारण सत्याग्रह स्मृति दिवस पर जसौली पट्टी में  महात्मा गांधी एवं लोमराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर आगत अतिथियों ने स्पर्ण सत्याग्रह से जुड़े पहलुओं पर पर प्रकाश डाला। वहीं  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी की कर्म भूमि लोमराज बाबू की जन्मभूमि पर सेवा करने का अवसर मिला है , यह मेरे लिए गौरव की बात है।

अबतक चम्पारण सत्याग्रह को पढ़ा था, पर उस मिट्टी को नमन करने और सेवा का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा सत्याग्रह की भूमि को कोटि-कोटि नमन करता हूं। पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल 1917 को गांधी जी चम्पारण आगमन के बाद अपनी पहली यात्रा जसौली पट्टी के लिए किए थे और लोमराज बाबू के दरवाजे पर किसानों का पहला बयान लेखन हुआ था। उसी स्मृति में प्रतिवर्ष चम्पारण सत्याग्रह स्मृति दिवस मनाया जाता है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील दास ने कहा कि गांव के लोग 16 अप्रैल को गौरव से याद करते हैं।

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह,पन्ना लाल प्रसाद यादव, प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार सिंह,नीरज कुमार सिंह, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, उपेन्द्र सिंह, रामश्रेष्ठ बैठा, रविन्द्र सिंह, जाने माने पत्रकार प्रभात रंजन मुन्ना के साथ दर्जनों लोग उपस्थित होकर गांधी जी एवं लोमराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिए। कार्यक्रम को  सफल बनाने में दिलीप ठाकुर, अभिषेक कुमार,शिक्षक रम्भू बैठा, कृष्णा दास, नियानुल, रंजन कुमार, मुन्ना राउत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page