संग्रामपुर के नयका टोला में निकला अजगर सांप
संग्रामपुर। प्रखंड के दक्षिणी बरियरिया पंचायत के नयका टोला गांव में लगभग 12 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।
ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। तत्पश्चात पुलिस ने वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई, ताकि उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके।

