समय के साथ हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है:प्रवीण तोगड़िया

समय के साथ हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है:प्रवीण तोगड़िया
Facebook WhatsApp


-बटोगे तो कटोगे- प्रवीन तोगड़िया
रक्सौल।अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार की शाम रक्सौल पहुंचे रक्सौल पहुंचने के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका रक्सौल मेन रोड में स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद प्रवीण तोगड़िया आर्य समाज मंदिर के परिसर में पहुंचे और यहां लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में राम मंदिर को लेकर जानकारी देते हुए श्री तोगड़िया ने कहा कि आज जो राम मंदिर बना है वो 8 करोड़ हिन्दू परिवार के सवा रूपयां सहयोग का फल है। उन्होंने कहा कि भगवान का मंदिर बन गया, अब आगे क्या करना है। आगे अब हिन्दुओं को संगठित कर बच्चों को उचित शिक्षा मिले, किसानों को उनकी फसल का दाम, युवाओं को रोजगार मिले, बेहतर स्वास्थ्य मिले इसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अलग-अलग शाखा शिक्षा, कृषि, मेडिकल आदि के क्षेत्र में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कम से कम से सप्ताह में दो बार मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर हिन्दू परिवार को एकत्र करें। गांव-गांव में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले लोगों की टीम बन जाएगी तो यह संगठन कई तरीके से हिन्दू परिवार की मदद कर सकेगा।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लोगों से हर कॉलोनी में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने की अपील की। इसके अलावे, दैनिक पूजा पाठ करने तथा बच्चों को धर्म अध्यात्म से जोड़ने की बात कहीं,नेपाल को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि मेरी मंशा है कि नेपाल की नई सरकार वहां के हिन्दुओं के हित की रक्षा के लिए काम करें। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत ही नहीं, नेपाल व विश्व के हर हिन्दू परिवार की सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर है, जिसपर फोन कर कोई भी हिन्दू परिवार मदद ले सकता है। रक्सौल में कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के द्वारा किया गया था। मंच का संचालन दिग्विजय पार्थ कर रहे थे। जबकि कार्यक्रम को महेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मौके पर जवाहर झा, राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री रंजीत सिंह के साथ-साथ अरूण कुमार, सतीश कुमार, राधेश्याम कुमार, मुकेश कुमार, रंजय कुमार, अमीत पाण्डेय, विजय कुमार, विजय सिंह, नरेश पटेल, राज कुमार गुप्ता, बैकुंठ बिहारी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

इन सब के बीच प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर रक्सौल में प्रशासनिक व्यवस्था काफी दुरूस्त रहीं. कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुमार कुशवाहा, पुअनि रवि कुमार, अनिता कुमारी सिन्हा के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद लगातार विधि व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page