मुफस्सिल और रक्सौल के थाना प्रभारी हटाए गए,प्रशिक्षु आईपीएस और डीएसपी को मिली कमान
पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल थाने की कमान प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह को सौंपी गई है। वही मुफस्सिल थाना में प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी को थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।उक्त दोनों थानाध्यक्ष को हटाया गया है। दरअसल उक्त दोनों पदाधिकारी जिले में कुछ दिन पहले से अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे , इस बीच अब उन्हें एक नई जिम्मेवारी दी गई है।
बता दे कि इससे पूर्व आईपीएस प्रोबेशनर को सुखा नशा, जाली नोट, अवैध शराब तस्करी आदि के विरुद्ध काम करने का मौका मिला, जिसको उक्त पदाधिकारी द्वारा बखूबी निभाया गया। वही प्रोबेशनर डीएसपी को साइबर सहित दूसरे अपराध नियंत्रण में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला,जिसके बाद अब दोनों पदाधिकारी थाने स्तर पर काम करते हुए नया अनुभव प्राप्त कर बेहतर पुलिसिंग को निखारेंगे। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी है।

