महिला दिवस पर व्याख्यान का आयोजन
रक्सौल। भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित एकीकृत जांच चौकी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और एलपीआई के संयुक्त आयोजन में महिला दिवस पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका उदेश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एसआरपी अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के उत्थान को लेकर कई तरह के विचार कार्यक्रम के दौरान रखे। इसके अलावे संदीक्षा सचिव 47 वीं वाहिनी सपना त्रिपाठी, चेस्टा एनजीओ की सिस्टर ग्रेसी, कस्टम विभाग की मधु प्रसाद, प्रयास संस्था की कुमारी आरती, एलपीआई की सूरभी सिंह आदि के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता पर अपने विचार साझा किए तथा महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी, कस्टम व एलपीआई की महिला बल कार्मिक मौजूद थी।
फोटो -महिला दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

