बाल विवाह पर रोकथाम के लिए चलाया जागरूकता अभियान

बाल विवाह पर रोकथाम के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार प्रखंड क्षेत्र के हरैया गांव में काली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारी की उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी की भी मौजूद रही।

 जागरूकता अभियान के दौरान प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ इस 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान और इसके तहत निकाले गए ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा, “यह कोई प्रतीकात्मक यात्रा नहीं थी। यह पहियों पर बदलाव का संदेश था जिसे लोगों ने स्वीकार किया और सराहा। अब लगभग पूरी सभ्य दुनिया ने हमारी यह बात मान ली है कि बाल विवाह महज सामाजिक कुप्रथा नहीं बल्कि विवाह की आड़ में बच्चों से बलात्कार है।

यह एक अपराध है और कानूनन दंडनीय है. बाल विवाह किसी भी बच्ची के जीवन के पुष्पित-पल्लवित होने की संभावनाओं को ही खत्म कर देता है और बच्चियों को कुपोषण, अशिक्षा व गरीबी के दुष्चक्र में धकेल देता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में जिले की पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर राज गुप्ता, उमेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page