अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों पर पुलिस ने की बड़ी कारवाई,तीन नाबालिग लड़की का किया गया रेस्क्यू

अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों पर पुलिस ने की बड़ी कारवाई,तीन नाबालिग लड़की का किया गया रेस्क्यू
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों और नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है।उक्त कारवाई प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन मोतिहारी और हरसिद्धि पुलिस की एक संयुक्त टीम ने की है।

टीम ने धनखरैया और नहर के समीप संचालित ‘किरण म्यूजिकल आर्केस्ट्रा’ पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। जिन्हें जबरन आर्केस्ट्रा में नृत्य कराया जा रहा था।इसके साथ पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को भी पकड़ा है, जिनमें सुधांशु कुमार, मुकेश कुमार और नीलकमल कुमार शामिल है। पकड़े गए संचालकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल श्रम निषेध कानूनों के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के शोषण करने वालो के विरूद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है,कि एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत पूर्व में जिले के कोटवा, डुमरिया घाट और संग्रामपुर थाना क्षेत्रों में भी छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त करा चुकी है,जबकि 6 अन्य अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार ने बताया कि मुक्त कराई गई लड़कियों को काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपने या सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है,साथ ही इसकी जांच की जा रही है,इन लड़कियों को कहाँ से कैसे और कौन लाकर अनैतिक कार्य में धकेल रहा है। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि कहीं भी नाबालिगों से मजदूरी या इस तरह के कार्य कराए जाने की सूचना मिले,तो तुरंत पुलिस को सूचित करें

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page