मोतिहारी में बीडीओ के ठिकानो पर निगरानी की टीम ने की छापेमारी

मोतिहारी में बीडीओ के ठिकानो पर निगरानी की टीम ने की छापेमारी
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्वी चंपारण जिला निवासी और सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में तैनात प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।उक्त कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है।

निगरानी की टीम ने न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर बीडीओ के सीतामढ़ी स्थित सरकारी आवास और पूर्वी चंपारण जिला स्थित उनके पैतृक गांव तुरकौलिया थाना के टिकैता आवास और मोतिहारी शहर के राजा बाजार स्थित मकान की गहन तलाशी ली है।अपुष्ट जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान 21 अलग-अलग स्थानों पर जमीन खरीदने के अलावा, विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य स्कीमों में भारी निवेश के प्रमाण भी मिले हैं।

निगरानी टीम के एक सदस्य के अनुसार विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि बीडीओ कृष्णा राम ने पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत संपत्ति जमा की है।जिसके आधार पर 5 मार्च को निगरानी थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था,जिसके बाद उक्त कारवाई की गई है।वही छापेमारी की इस कारवाई को लेकर बीडीओ कृष्णा राम ने कहा है,कि निगरानी विभाग की यह कार्रवाई उनके पुराने आय विवरणी पर आधारित है। उनका दावा है कि यदि सरकार को दिए गए उनके ‘अपडेटेड रिटर्न’ की जांच की जाती, तो आय से अधिक संपत्ति का यह मामला ही नहीं बनता।

उन्होंने पूरी प्रक्रिया को तकनीकी विसंगति करार दिया है।फिलहाल निगरानी विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की मिलान और जब्ती सूची बनाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छापेमारी अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से यह बताया जा सकेगा कि कुल कितनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page