सुखा नशा के विरुद्ध एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी,एक गिरफ्तार
मोतिहारी। कोटवा बाजार एव बंगरा में शुक्रवार को प्रोबेशनर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में सुखा नशा के विरुद्ध ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि पुलिस लाइन होटलों को खंगालने में पिछड़ गई। छापेमारी के दौरान 26 ग्राम गांजा विधिवत तौर पर जप्त किया गया।
इसके साथ ही 2 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।पुलिस टीम ने ध्रुव राय पिता रामदेव राय पता दीपउ थाना कोटवा को गिरफ़्तार किया जिसे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर लगातार पुलिस इनपुट लेकर सुखा नशा के विरुद्ध रेड कर रही है।
जिसमें मादक पदार्थ के तस्कर सहित सेवन करने वाले पकड़े जा रहे है । छापेमारी के दौरान जिले की डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया गया था। जिसके सहयोग से सुखा नशा के विरुद्ध छापेमारी में अधिक सफलता मिलने के आसार दिख रहे है। पुलिस टीम में एसएसपी , थानाध्यक्ष करण सिंह सहित डॉग स्क्वायड की टीम और सुरक्षा बल शामिल थे।

