नेपाल संसदीय चुनाव:60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने की उत्साहजनक सहभागिता

नेपाल संसदीय चुनाव:60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने की उत्साहजनक सहभागिता
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने अनुमान लगाया है कि प्रतिनिधि सभा चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है।देशभर से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।हालांकि यह प्रारंभिक आंकड़ा है। अंतिम आंकड़ा देर रात तक आने की उम्मीद है।

मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार को आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में भण्डारी ने यह जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा, “विशेष परिस्थितियों में घोषित इस चुनाव को निर्धारित तिथि पर उत्साहजनक तरीके से सम्पन्न कराना अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी। देशभर से प्राप्त प्रारंभिक विवरण के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। हालांकि इसका विस्तृत विवरण अभी संकलन की प्रक्रिया में है।”

आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान पूरे देश में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page