उर्दू भाषाई छात्रों का 30 मार्च को होगा वाद-विवाद प्रतियोगिता
उर्दू भाषा के प्रचार प्रसार पर जोर
मोतिहारी। उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक, सरफराज नवाज,प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग-सह- उप निर्वाचन पदाधिकारी की अघ्यक्षता में डाॅ. राधाकृष्ण भवन में हुई। प्रभारी पदाधिकारी ने निदेेश दिया कि प्रत्येक मासिक बैठक में सभी उर्दू कर्मी सभी वांछित प्रतिवेदन के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। विलम्ब से आने वाले या बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर
इस अवसर पर उर्दू कर्मियों से मासिक प्रगति प्रतिवेदन की मांग की गई। संबधित उर्दू कर्मी द्वारा उनके प्रतिवेदन में दर्ज किये गये प्रविष्टि की समीक्षा की गई। तत्पश्चातसभी उर्दू कर्मी को निर्देश दिया गया कि सभी अपने अपने क्षेत्र में उर्दू का प्रचार-प्रसार तथा आमजन के बीच उर्दू भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करें।
जबकि प्रतिदिन उर्दू के लिए कौन से किये जा रहे है। वजाहती नोट में समेकित करते हुए उसका एक सप्ताहिक प्रतिवेदन उर्दू में स्वहस्तलिखित तैयार कर जिला उर्दू भाषा कोषांग में भेजना सुनिश्चित करेंगें।
इस दौरान उर्दू भाषी विधार्थी प्रोत्साहन, वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिलाधिकारी, उक्त योजना अन्तर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता 30 मार्च को डाॅ. राजेन्द प्रसाद भवन के सभागार में, आयोजित करने की गई है।
तफलस्वरूप प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, को भी पत्र भेजने का निर्देश दिया। सभी उर्दू कर्मी को निदेश दिया गया कि अपने अपने प्रखण्ड स्थित शिक्षण संस्थानों को पत्र की तामिला कराना सुनिश्चित करें तथा उर्दू भाषी विधार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने का व्यापक स्तर पर प्रयास करें।
अर्हताधारी विधार्थियों को प्रेरित करते हुए उनसे विहित प्रपत्र में पूर्ण आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर 20 मार्च तक हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त आयोजन की अग्रेत्तर तैयार की जा सके। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियो की प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त आयोजन पर व्यय के मद/सामग्री को चिन्हित किया गया तथा आयोजन हेतु आवश्यक सामग्री की आपूर्ति हेतु जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर जिला नजारत को पत्र भेजने का निदेश दिया गया।
उर्दू विधार्थी प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता में इस बार तीनो वर्ग समूह यथा मैट्रिक, इन्टर, ग्रेजुएशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय हेतु तीन-तीन विकल्प देने का निर्णय लिया गया, ताकि प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता को लेकर अधिक रूचि पैदा हो सके।
उक्त कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सभी उर्दू कर्मी अपने अपने क्षेत्रों में करना सुनिश्चित करेंगे ताकि सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा इस प्रतियोगिता की ससमय तैयारी कर सकें। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की संभावित प्रखण्डवार सूचि पूर्ण विवरण सहित भी तैयार कर जिला उर्दू भाषा कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम की पूर्व तैयारी में सहायता मिल सके।

