नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नमांकन दाखिल किया
पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने गुरूवार को बिहार विधान सभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।नमांकन के बाद गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। जहां अगली रणनीति पर मंथन चल रहा है।
इसके पूर्व पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओ के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे। जहां जदयू और भाजपा नेताओ की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नमांकन दाखिल किया।इसबीच जदयू दफ्तर और सीएम आवास के बाहर कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन चलता रहा।

बताया जा रहा है,कि नीतीश कुमार आगामी 10 अप्रैल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कारण यह है,कि 10 अप्रैल 2026 तक राज्यसभा का कार्यकाल है। नया टर्म इसके बाद ही शुरू हो रहा है।ऐसे में यह साफ है कि नीतीश कुमार उच्च सदन पहुंचने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हालांकि बिहार में इस सियासी बदलाव के बीच जदयू की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। कहा जा रहा है नीतीश के बेटे निशांत को कमान दी जा सकती है।
नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उनके कार्यकाल में बिहार ने सभी क्षेत्रो में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए दाखिल करने के पूर्व एक्स पर पोस्ट कर बिहार की जनता से भावनात्मक लगाव का इजहार किया। उन्होने कहा कि करीब दो दशक से ज्यादा समय से आपके सहयोग समर्थन से राज्य की सेवा कर रहा हुँ।अब नए मुख्यमंत्री और राज्य की नयी सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा उन्होंने कहा आपके विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है।आपके भरोसे और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की एक नयी पहचान प्रस्तुत कर रहा है।

