नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा 72 घंटे तक के लिए सील

नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा 72 घंटे तक के लिए सील
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल में 5 मार्च को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नेपाल से सटी भारत और चीन की सीमाओं को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा आज मध्य रात से 5 मार्च शाम तक के लिए बंद कर दी गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नेपाल-भारत की सीमा सील होने से पहले भारत और चीन से सटे सभी जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त बैठक में इस बात की औपचारिक जानकारी करा दी गई थी। सरकार ने यह कदम चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों, आपराधिक तत्वों की आवाजाही, अवैध धन तथा प्रचार सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए उठाया है। गृह प्रशासन के अनुसार सीमा नाकों पर सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल पुलिस और अन्य सुरक्षा निकायों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

चुनाव प्रयोजन के लिए नेपाल भारत सीमा पर विशेष निगरानी के लिए भेजे गए नेपाल पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक उमा चतुर्वेदी ने बताया कि सीमा सील रहने की अवधि में आम नागरिकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं जैसे ईंधन से लड़े वाहन, आपातकालीन चिकित्सा तथा विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को आवश्यक जांच के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। भारत के साथ खुली सीमा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप या अवैध गतिविधियों की संभावना को रोका जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page