चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शराब कारोबारी गिरफ्तार 

चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शराब कारोबारी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

आदापुर। स्थानीय थाना प्रभारी पप्पु पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली शराब कस्तुरी भारतीय परिक्षेत्र में लाने वाले शराब कारोबारी को जवानों व चौकीदारों की मदद से घेराबंदी कर गिरफतार कर लिया।

आरोपी को पुलिस के जवानों ने बखरी झिटकैया गांव में घेरा जिनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।पकड़े गए शराब कारोबारी तिनकोनी गांव निवासी माधो सिंह के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में पहचान किया गया है। प्रभारी ने बताया कि कारोबारी नेपाल से लाकर भारतीय परिक्षेत्र में होली मनाने के लिए ला रहा था 60 लीटर शराब सहित एक मोटरसाइकिल जो दरपा थाना में काण्ड संख्या 33/2026 दर्ज कराई गई है‌। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page