मोतिहारी पुलिस की टीम में डॉग स्क्वाॅयड हुआ शामिल,अब अपराध उद्भेदन होगा आसान

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस का अब अपना प्रशिक्षण प्राप्त डॉग स्क्वायड होगा। इसमें एक जर्मन शेफर्ड और एक लेब्राडोर शामिल किए गए है , जो पूर्ण रूप से प्रशिक्षण प्राप्त हैं। इसका निरीक्षण रविवार को डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा किया गया है। बताते है कि जिले में अब किसी भी तरह के अपराध के उद्भेदन और अपराधियों तक पहुंचने में काफी हद तक पुलिस को सहूलियत होगी।

चोरी,डकैती,हत्या या लूट जैसे वारदातों में शीघ्रता के साथ अब डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुंचेगी जो तत्काल जांच कर स्मेल लेते हुए अपराधियों तक पहुंच जायेगी।वही नशीला पदार्थ , बम बारूद जैसे आपत्तिजनक सामानों को सर्च करना भी अब आसान ही जायेगा। अब तक डाग़ स्क्वायड को  बेतिया या मुजफ्फरपुर से बुलाना पड़ता था , जिसको लेकर घटना के काफी देर बाद टीम पहुंचती थी नतीजतन परिणाम संतोषप्रद नहीं मिलता था। ऐसे में जिला मुख्यालय में डॉग स्क्वायड टीम का स्थापित होना काफी बेहतर माना जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page